भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर आयेंगी रायपुर……संगठन में छिड़े घमासान पर हो सकता है फैसला….नितिन नवीन भी आयेंगे

Update: 2021-02-12 10:13 GMT

रायपुर 12 फरवरी 2021। कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के बाद अब बीजेपी की भी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी रायपुर आ रही है। डी पुरंदेश्वरी के साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आयेंगे। कल सुबह 9 बजे रायपुर आने के बाद भाजपा में बैठकों का दौर शुरू होगा।

माना जा रहा है कि संगठन में नियुक्तियों को लेकर जो विवाद चल रहा है उस पर कल पुरंदेश्वरी पार्टी से रिपोर्ट ले सकती है। दरअसल संगठन में नियुक्तियों को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। भाजपा के अलावे भाजयुमो में संगठन विस्तार को लेकर विद्रोह चल रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी सख्त निर्देश पार्टी को दे सकती है।

Tags:    

Similar News