Patna Encounter : पुलिस की गोलियों से छलनी हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन...

Patna Encounter : बिहार की राजधानी पटना में आज बुधवार की सुबह एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कुख्यात सूर्या डॉन घायल हो गया है जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सूर्या के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा और गोलियां भी बरामद की हैं.

Update: 2026-02-11 06:00 GMT

Patna Encounter : पुलिस की गोलियों से छलनी हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन...

Patna Encounter : पटना : राजधानी के गायघाट इलाके में आज बुधवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया. इस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है सूर्या डॉन पर डकैती, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं.


मुठभेड़ के दौरान तीन राउंड फायरिंग 

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुख्यात सूर्या डॉन गायघाट इलाके में छिपा है जानकारी मिलते ही एसटीएफ और पटना पुलिस ने घेराबंदी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान लगभग तीन राउंड फायरिंग हुई और एक गोली सूर्या के पैर में लगी. सूर्या डॉन मूल रूप से खाजेकला थाना क्षेत्र का निवासी है. सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से स्थानीय इलाको में दहशत का माहौल बन गया हैं. पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है.

मुठभेड़ पर पुलिस ने क्या कहां 

पुलिस के मुताबिक कुख्यात सूर्या डॉन पर कई संगीन मामले दर्ज हैं आलमगंज पुलिस को खबर मिली थी कि वह गायघाट के पास नाविकों से रंगदारी वसूलने पहुंचा है जानकारी मिलते ही जब पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची, तो खुद को घिरा देख सूर्या डॉन ने पुलिस पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पुलिस की जवाबी फायरिंग में सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची मिली जानकारी के अनुसार, नए साल में पटना पुलिस द्वारा किया गया यह पांचवां एनकाउंटर है.

Tags:    

Similar News