अब 32 IPS अफसरों को मिली जिले की जिम्मेदारी, आपके जिले को कौन अफसर संभालेंगे? क्राइम कंट्रोल के लिए जानिए DGP का प्लान

Bihar Police News: बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 32 आईपीएस अधिकारियों को जिला प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत ये अधिकारी थानों की निगरानी, जांच में तेजी और गंभीर मामलों के स्पीडी ट्रायल पर काम करेंगे।

Update: 2026-04-10 14:20 GMT

Bihar Police Plan For Crime Control : बिहार पुलिस में कानून व्यवस्था को मजबूत कर क्राइम कंट्रोल करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। डीजीपी विनय कुमार ने 32 आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बना दिया या है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने जिले में थानों का निरीक्षण करेंगे। जांच प्रक्रिया को तेज करेंगे और गंभीर मामलों में जल्दी ट्रायल कराएं।

इन अधिकारियों को खासकर अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की जांच तेज करने और स्पीडी ट्रायल कराने की जिम्मेदारी मिली है। उद्देश्य है कि अपराधियों पर जल्द कार्रवाई हो और जनता को न्याय समय पर मिले। साथ ही थानों की काम करने के तरीके पर कड़ी नजर रखी जाएगी‌।

किस अधिकारी को कौन जिला मिला?

कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिलों की जिम्मेदारी मिली है। एडीजी एनएच खान को पटना, आईजी मनोज कुमार को वैशाली, एडीजी अमित जैन को सारण और बक्सर, आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर, एडीजी रविन्द्रण शंकरन को गया का जिम्मा मिला है। नालंदा, भोजपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, पूर्णिया समेत कई जिलों में अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस फैसले से साफ है कि पुलिस प्रशासन अब कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त मिजाज अपनाएं हुए है।

Tags:    

Similar News