Karpoori Thakur Bharat Ratna: जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत रत्न पुरस्कार, सम्मान समारोह में CM नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

Karpoori Thakur Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन समारोह आयोजित किया गया.

Update: 2024-03-30 06:18 GMT

Karpoori Thakur Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन समारोह आयोजित किया गया. जिसमे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया. 

भारत रत्न पुरस्कार समारोह आज 30 मार्च सुबह 11 बजे शुरू हुआ. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न पुरुस्कार दिया गया. यह पुरस्कार उनके बेटे सह जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 

बता दें 2024 , 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उनकी जन्म शताब्दी के मौके की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया था.

जानिये कौन थे कर्पूरी ठाकुर 

जननायक कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनेता के रूप में जाने जाते थे. बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और फिर दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धांतों को नहीं छोड़ा. इसकी वजह से वह असली हीरो बन गए.’कर्पूरी ठाकुर भारत छोड़ो आन्दोलन में कूद पड़े. उन्हें 26 महीने तक जेल में रहना पड़ा. उन्होंने 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तक और 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. कर्पूरी ठाकुर जैसा समाजवादी विचारधारा पर जीने वाले व्यक्ति अब बहुत कम ही देखने को मिलेंगे...उनके बारे में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें...

Tags:    

Similar News