बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव, आज से ही संभलकर करें उपयोग, नहीं तो लगेगा तगड़ा झटका

Bihar News : बिहार में आज से बिजली बिल के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब समय के अनुसार बिजली बिल की दरें लागू होंगी।

Update: 2026-04-01 08:51 GMT

बिजली मीटर की रीडिंग देखती कर्मचारी। इमेज-एआई

Bihar Electricity Bill Rule Change : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज यानी 1 अप्रैल 2026 से बिजली बिल की दरों में बड़ा बदलाव लागू हो रहा है। आज से टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू हो रहा है। इसे TOD टैरिफ कहा जाता है। मतलब अब बिजली की दर समय के अनुसार बदलेगी। बता दें, बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने टाइम ऑफ डे टैरिफ (TOD) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब बिजली की दरें समय के अनुसार अलग-अलग होंगी।

टाइम ऑफ डे टैरिफ नियम के अनुसार अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की दर सामान्य से 20 प्रतिशत सस्ती होगी। मतलब 100 रुपये की खपत पर सिर्फ 80 रुपये देने होंगे। शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक घरेलू उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत और अन्य उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक ज्यादा भुगतान करना होगा। मतलब 100 रुपये की खपत पर 120 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। वैसे, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह दर 110 प्रतिशत रखी गई है।

रात 11 से सुबह बजे तक रहेगी सामान्य दर

वैसे, बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रात 11 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक सामान्य दर लागू रहेगी। इस समय किसी प्रकार की अतिरिक्त या कम दर लागू नहीं रहेगी। फिलहाल यह नियम 10 किलोवाट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा।


 कृषि उपभोक्ताओं पर नहीं लागू होगी नई व्यवस्था

टाइम ऑफ डे टैरिफ नियम प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता सीधे इसके दायरे में आएंगे। जिनके पास स्मार्ट मीटर नहीं है, लेकिन लोड 10 किलोवाट से अधिक है, वे भी इस दायरे में आएंगे। पहले यह प्रणाली सिर्फ औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक सीमित थी। अहम बात है कि 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। इसका फायदा प्रदेश के 90 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या कितनी है?

बिहार में 2.22 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। राज्य सरकार की सब्सिडी और 125 यूनिट फ्री बिजली की योजना का लाभ 1.86 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा। कुल उपभोक्ताओं का 62.6% बिजली मीटरधारक उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में है। शेष 37.4% उपभोक्ता दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्र में हैं।

Tags:    

Similar News