School Timing: सरकारी स्कूलों का बदला समय, 6 अप्रैल से अब इतने बजे लगेगी क्लास, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Bihar School Timing: बिहार में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. सभी सरकारी स्कूलों का समय बदला दिया गया है. राज्य के 80 हजार सरकारी स्कूल 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में लगेगी. स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी.

Update: 2026-04-02 06:21 GMT

इमेज- AI

Bihar School Timing: 2 अप्रैल 2026, उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. बिहार में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. सभी सरकारी स्कूलों का समय बदला दिया गया है. राज्य के 80 हजार सरकारी स्कूल 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में लगेगी. 

गर्मी के चलते बदला स्कूल का समय

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नये शेड्यूल के मुताबिक, बढ़ती गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू को देखते हुए सभी स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. जबकि शिक्षकों को 12:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा. 

कुल 7 पीरियड की होगी पढ़ाई

पढाई को देखते हुए नए टाइम टेबल में 7 पीरियड है. सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक स्कूल चलेगी है. जिसमे सुबह 9:00 बजे से 9:40 बजे तक यानी 40 मिनट का लंच ब्रेक रहेगा. 12:20 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक 12:30 बजे तक स्कूल में रहकर दिनभर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे.    

क्या है नया टाइम-टेबल?

सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना

7:00 से 7:40 बजे तक पहली घंटी

7:40 से 8:20 बजे तक दूसरी घंटी

8:20 से 9:00 बजे तक तीसरी घंटी

9:00 से 9:40 बजे तक लंच ब्रेक (मिड-डे मील)

9:40 से 10:20 बजे तक चौथी घंटी

10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं घंटी

11:00 से 11:40 बजे तक छठी घंटी

11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं घंटी

12:20 बजे छुट्टी

क्यों बदला गया स्कूल का समय 

दरअसल, बिहार में गर्मी बढ़ती जा रही है. अप्रैल महीने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है. इस साल भी हर बार की तरह गर्मी पड़ेगी. अप्रैल में चिलचिलाती धूप और लू का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में समय बदल दिया है. इस सम्बन्द्द में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी को निर्देश दे दिया है.



Tags:    

Similar News