Deepak Prakash Kushwaha: बिना चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश कुशवाहा, परिवार और बैकग्राउंड जान कर रह जायेंगे दंग!

Deepak Prakash Kushwaha: बिहार में दीपक प्रकाश कुशवाहा बिना चुनाव लड़े मंत्री बने। उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा मूल रूप से यूपी की हैं और उनका बयान वायरल हो गया है। जानिए परिवार, पृष्ठभूमि और राजनीतिक समीकरण।

Update: 2025-11-22 08:00 GMT

Deepak Prakash Kushwaha: बिहार की नीतीश कुमार सरकार में 37 वर्षीय दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने के बाद उनकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि और परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि दीपक प्रकाश ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था, फिर भी उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली। नियमों के अनुसार उन्हें छह महीने के भीतर विधानमंडल का सदस्य बनना होगा और चर्चा है कि भाजपा और जदयू के समर्थन से उन्हें एमएलसी बनाया जा सकता है। दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। परिवार की राजनीतिक और सामाजिक पहचान के कारण भी इस नियुक्ति को लेकर उत्सुकता दिख रही है।

पत्नी साक्षी मिश्रा का यूपी से संबंध

दीपक की पत्नी साक्षी मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके पिता एसएन मिश्रा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। साक्षी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी सास स्नेहलता कुशवाहा के लिए गांवों में जाकर प्रचार किया था। स्नेहलता कुशवाहा चुनाव जीतकर विधायक बन चुकी हैं। विवाह के बाद साक्षी अपने पति के साथ पटना में रहती हैं। साक्षी के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं, जबकि उनकी मां का निधन पहले ही हो चुका था।

दीपक और साक्षी की लव मैरिज

दीपक प्रकाश ने एमआईटी मणिपाल से बीटेक की पढ़ाई की है। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर चुके हैं और बाद में अपना व्यवसाय शुरू किया। रिपोर्टों के मुताबिक दीपक और साक्षी की लव मैरिज हुई थी। दोनों परिवारों की पृष्ठभूमि और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के कारण उनकी शादी भी कई बार चर्चा में रही है।

साक्षी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

दीपक के शपथ ग्रहण समारोह में साक्षी मिश्रा का एक बयान चर्चा में है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, मेरा नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा है। मैं जनेऊधारी ब्राह्मण की बेटी और चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज की पत्नी हूं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ गई है और लोग साक्षी के निजी पृष्ठभूमि तथा परिवार को लेकर जानकारी तलाश रहे हैं।

Tags:    

Similar News