Sukma News: आरक्षक ने थाने में खुद को मारी गोली, इस वजह से था परेशान

Update: 2023-11-28 08:43 GMT

goli News 

सुकमा। नक्सल प्रभावित छिंदगढ़ थाने के आरक्षक ने थाना परिसर में ही खुद को गोली मार ली। आरक्षक अपने सर के चोट से परेशान था। लंबे समय से इलाज करवा रहा था। टेंशन में आकर आरक्षक ने अपने सीने में अपनी सर्विस राइफल से गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला छिंदगढ़ थाना का है।

छिंदगढ़ थाने में आरक्षक नरेंद्र नेगी पदस्थ है। वह अपने सर के पुराने चोट से लंबे समय से परेशान था। लंबे समय से इलाज करवाने के बाद भी उसे राहत नहीं मिल पा रही थी। मानसिक टेंशन में आकर आरक्षक ने कल सोमवार शाम 7:00 बजे अपने सर्विस राइफल से अपने बाएं सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने में अफरा तफरी मच गई। गोली लगने के बाद खून से लथपथ आरक्षक वहीं बेहोश हो गया।

आरक्षक को उसके साथियों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आरक्षक की हालत गंभीर बताई है। साथियों के अनुसार आरक्षक लंबे समय से इलाज करवा रहा था और हमेशा सर में चोट से परेशानी की बात करता था। फिलहाल आरक्षक का ईलाज जारी है।

Full View

Tags:    

Similar News