Janjgir-Champa News: घर से गायब हुए 100 लोगों को पुलिस ने खोज निकाला, अपनों को पाकर खिल उठे परिजनों के चेहरे ...

Update: 2023-12-11 13:26 GMT

जांजगीर-चांपा। जिलों से गुम हुए लोगों को खोजने के लिए एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। 10 दिनों तक चले अभियान में पुलिस ने 100 नाबालिग, महिला व पुरुषों को उनके घर पहुंचाया। अपनों को पाकर परिजनों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। परिजनों ने पुलिस के इस अभियान की जमकर प्रशंसा की और एसपी को धन्यवाद किया। गुम लोगों में 2 बालक, 5 गुम बालिका, 16 पुरूष, 77 महिलाओं को बरामद किया गया है।

दरअसल, 1.10.23 से 10.12.23 तक थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम लोगों को छत्तीसगढ और अन्य राज्यों से पुलिस टीम को भेजा गया था। टीम ने जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जिला, नोएडा, आगरा एवं एवम अन्य राज्यो से तथा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलो से बरामद किया। 

थाना जांजगीर में 2 बालिका, 1 पुरूष एवं 5 महिला, चौकी नैला में 3 पुरूष एवं 2 महिला, थाना बलौदा में 1 पुरुष एवं 12 महिला, चौकी पंतोरा में 2 महिला, थाना अकलतरा में 1 बालक, 1 बालिका, 1 पुरूष एवं 8 महिला, थाना मुलमुला में 2 पुरूष 13 महिला, थाना पामगढ़ में 1 बालक, 1 बालिका, 1 पुरुष, 8 महिला, थाना शिवरीनारायण में 1 पुरुष, 6 महिला थाना नवागढ़ में 2 पुरूष, 14 महिला, थाना बिर्रा में 1 बालिका, 1 महिला, थाना बम्हनीडीह में 2 महिला, थान सारागांव में 1 महिला, थाना चाम्पा में 4 पुरूष एवं 3 महिला इस प्रकार जिले में कुल 100 गुम बालक/बालिका, गुम पुरुष / महिला को बरामद किया गया।

जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा लगातार गुम लोगों की पतासाजी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News