Dhamtari News: हड़तालरत संविदा कर्मियों को 3 दिन के भीतर कार्य पर लौटने के सीईओ ने दिए निर्देश...

Update: 2023-07-27 09:39 GMT

धमतरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव ने जिला पंचायत धमतरी के सभी हड़तालरत संविदा अधिकारी, कर्मचारियों को तीन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कार्य पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में छत्तीसगड़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

contract workers strike बड़ा सवाल : संविदाकर्मी अगर नियमित हुए तो तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का क्या होगा

रायपुर। प्रदेश के एक लाख संविदा कर्मचारी अपना कामकाज छोड़कर हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर में 22 दिनों से उनका आंदोलन चल रहा है। इस बीच सरकार ने उनका वेतन एक ही बार में सीधे 27 प्रतिशत बढ़ा दिया है, लेकिन आंदोलनकारी संविदा कर्मी इससे संतुष्‍ट नहीं हैं। इधर, उनकी हड़ताल की वजह से आम लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा भी लगा दिया है। इसके बावजूद वे अड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News