बिग ब्रेकिंग : CM के साथ मंत्रियों की आपात बैठक शुरू…… सिंहदेव अपनी गाड़ी लेकर विधानसभा से बाहर निकले…MLA शैलेष पाण्डेय भी सिंहदेव के बंगले पहुंचे

Update: 2021-07-27 02:05 GMT

रायपुर 27 जुलाई 2021। मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरम हो गयी है। उधर मुख्यमंत्री कक्ष में मंत्रियों की आपात बैठक शुरू हो गयी है। विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में ही ये बैठक चल रही है, इस बैठक में सिंहदेव तो मौजूद नहीं है, लेकिन बाकी मंत्री मौजूद हैं।

Full View

“जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, मैं इस पवित्र सदन में खुद को बैठने लायक नहीं समझता”…

भावुक शब्दों को कहते ही जैसे ही टीएस सिंहदेव सदन से बाहर निकले, तो सीधे बाहर आये और अपनी गाड़ी का इंतजार करने लगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने उनसे कुछ बात भी की, जिसके बाद उनकी गाड़ी आयी और फिर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव अपनी गाड़ी में बैठकर विधानसभा से बाहर निकल गये। उनके पीछे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय की गाड़ी भी थी। इधर सिंहदेव फिलहाल सिविल लाइंस स्थित अपने बंगले में मौजूद हैं। बिग ब्रेकिंग: सिंहदेव छोड़ गए सदन… मंत्री सिंहदेव ने गृहमंत्री के जवाब और विपक्ष के हंगामे के बीच कहा ” जब तक सरकार स्पष्ट नहीं करती मेरी भुमिका तब तक इस पवित्र सदन में मेरी उपस्थिति नही होनी चाहिए.

इधर गृहमंत्री के इस वक्तव्य के बाद अचानक बदले घटनाक्रम से सदन भी गरम हो गया। इधर मुख्यमंत्री ने अपने कक्ष में सभी मंत्रियों की बैठक बुलायी। बैठक में सिंहदेव को छोड़कर तमाम मंत्री मौजूद हैं। वहीं कुछ सीनियर लीडर भी बैठक में मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News