भड़कीं साक्षी धोनी, गुस्से में किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट…

Update: 2020-05-28 07:47 GMT

नईदिल्ली 28 मई 2020. क्रिकेट से लंबे समय से दूर चल रहे धोनी की रिटायरमेंट को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। लेकिन बावजूद इसके खुद धोनी, टीम इंडिया, कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, टीम इंडिया मैनेजमेंट, चयनकर्ता, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अचानक बुधवार (27 मई) को सोशल मीडिया पर धोनी रिटायर्स ट्रेंड होने लगा। सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की खबरों के ट्रेंड होने की वजह से उनकी पत्नी साक्षी बुरी तरह भड़क गईं।

दरअसल, बुधवार की शाम को अचानक सोशल मीडिया पर धोनी रिटायर्स ट्रेंड होने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी कि धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। इस तरह की खबरों के बाद साक्षी धोनी काफी नाराज हो गईं और उन्होंने एक ट्वीट किया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

साक्षी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये सिर्फ अफवाह हैं! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन लोगों की मानसिक स्थिति को असंतुलित बना रहा है! #DhoniRetires… इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों को गलत बताया है। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने टि्वटर पर धोनी के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया था।

Tags:    

Similar News