मास्क नहीं पहनने वालो पर जुर्माने की कार्यवाही अभियान  पुनः प्रारंभ

Update: 2021-02-25 09:44 GMT

 

जोन 5 ने 127 लोगो पर 11400 रू.

जोन 9 ने 74 लोगो पर 6770 रू. जुर्माना किया


रायपुर 25 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रषासन के आदेषानुसार पुलिस प्रषासन के साथ मिलकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देषानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण से जन-जन की सुरक्षा हेतु कोविड 19 नियमावली का पालन करने एक बार पुनः राजधानी शहर नगर निगम में निगम स्वास्थ्य एवं नगर निवेष विभाग द्वारा सभी जोनो में जोन स्तर पर प्रमुख स्थानों पर बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगो पर जुर्माने की कार्यवाही अभियान पूर्वक प्रारंभ कर दी गई है।
आज नगर निगम जोन 5 की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में जोन के प्रमुख स्थानों पर 127 नागरिको पर मास्क नहीं पहनने पर 11400 रू. का जुर्माना किया। वहीं जोन 9 की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में मास्क नहीं पहनने पर 74 लोगो पर 6770 रू. का जुर्माना किया। इसी प्रकार जोन 4 ने आज मास्क नहीं पहनने वाले 15 नागरिको पर कुल 1050 रू. का जुर्माना किया। जोन 6 की टीम ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगो पर कुल 1200 रू. जुर्माना किया। इन सभी लोगो को भविष्य के लिये चेतावनी कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम की दृष्टि से नगर निगम की टीम ने दी । अभियान राज्य शासन एवं जिला प्रषासन के आदेषानुसार पुलिस प्रषासन के साथ मिलकर सभी 10 जोनो में जोन स्तर पर कोविड 19 के संक्रमण से जन- जन की सुरक्षा हेतु सभी प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों व मार्गो में निरंतर जारी रहेगा एवं मास्क नहीं पहनकर घर से निकलने वाले लोगो पर जुर्माने की कार्यवाही उन्हें चेतावनी देने के साथ जागरूकता अभियान के तौर पर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर जारी रहेगी।

Similar News