2 नाईजेरियन गिरफ्तार: फेसबुक में दोस्ती कर महिलाओं को बनाते थे अपना शिकार, रायपुर पुलिस ने दिल्ली से दोनों को धर दबोचा…. इनके किस्से जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Update: 2020-11-16 09:36 GMT

रायपुर 16 नवम्बर 2020। राजधानी पुलिस ने महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो नाइजीरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फेसबुक के माध्यम से महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

दरअसल खमतराई थाने में पीड़ित महिला ने खुद के साथ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि कुछ महीनों पहले उसके फेसबुक में क्लिंटन मर्फी नाम के व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसके बाद महिला ने उस व्यक्ति के साथ फेसबुक के माध्यम से बातचीत शुरू की। दोनों में बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला का नंबर लेकर उससे कहा कि वो एक डॉक्टर है और उसके चेहरे पर हुआ दाग को ठीक कर सकता है। आरोपी क्लिंटन मर्फी ने महिला को कॉल करके कहा कि वो उसे कुछ दवाई पार्सल में भेज रहा है, जो वो रिसीव कर लें। थोड़े दिन बाद दिल्ली एयरपोर्ट से एक अनजान का फोन आया जिसने खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर महिला से पार्सल के नाम पर 36 हजार रुपये ऑनलाईन ट्रांजेक्शन से खुद के खाते में जमा करवा लिया। इसके बाद इसी तरह से आरोपियों ने महिला को झांसे लेकर अलग अलग किस्तों में 7 लाख से ज्यादा की रकम ठग ली। जब महिला को पैसे देने के बाद भी पार्सल नहीं मिला और आरोपी क्लिंटन मर्फी का काल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया तो खुद को ठगा हुआ महसूस कर महिला ने इसकी शिकायत खमतराई थाने में दर्ज कराई।

महिला की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय यादव ने एडिशनल एसपी लखन पटले और क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच के आदेश दिए। सायबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम बना कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने बैंक एकाउंट और आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि आरोपी दिल्ली से ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है। रायपुर पुलिस ने दिल्ली में कैम्प कर आरोपियों पर नजर रखी और दो नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में सैकड़ो महिलाओं से करोड़ो की ठगी करने की बात कबूल कर ली है। दोनों आरोपियों के पास से भारत का वीजा पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी किस्टाफ़र (28) मोहन नगर द्वारिका दिल्ली, एडुची (30) दिल्ली के खिलाफ धारा 14 फॉरेन एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News