CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें, एक क्लिक में जानें पूरे राज्य की टॉप खबरें!
CG Top News Today: रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें। पढ़ें राजनीति, नक्सल, मौसम और प्रशासन से जुड़ी हर जरूरी अपडेट।

फोटो: AI
CG Top News Today: रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें। पढ़ें राजनीति, नक्सल, मौसम और प्रशासन से जुड़ी हर जरूरी अपडेट।
Live Updates
- 2 April 2026 7:53 PM IST
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में 59 आरोपियों को पेश किया गया। सभी से धारा 88 के तहत बयान दर्ज किया गया।
- 2 April 2026 7:53 PM IST
CG Holiday News: अक्टूबर का कैलेंडर आपको याद हो तो, तब महीने में तकरीबन 21 दिन की छुट्टी पड़ी थी। तब बैंकों में भी हालिडे था। मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह पर नजर डालें तो नौ दिन में महज तीन दिन वर्किंग डे और पूरे छह दिन अवकाश। लगातार पड़ रही छुट्टियों को लेकर अब एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है, ऐसे में सरकार का गुड गर्वनेंस कैसे चलेगा। आम लोगों की दिक्कतें कैसे दूर हाेंगी। दफ्तर बंद रहेगा तो फाइलें कैसे एक से दूसरे टेबल मूव करेंगी?
- 2 April 2026 7:52 PM IST
Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। मामले में पत्नी, भाई और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
- 2 April 2026 7:50 PM IST
CG Teacher News: TET को लेकर देशभर के प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षकों में असमंजस और तनाव के बीच इन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर ये, विपक्षी सांसद ने टेट की अनिवार्यता खत्म करने को लेकर राज्यसभा में प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में विधेयक राज्यसभा में पेश किया गया है। पढ़िए विधेयक में टेट को लेकर किन मुद्दों को उठाया गया है।
- 2 April 2026 7:49 PM IST
Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख की ठगी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ठग को बैंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।
- 2 April 2026 7:48 PM IST
TET Exemption Bill: राज्यसभा में टीईटी छूट संबंधी बिल का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है।
- 2 April 2026 7:47 PM IST
Bilaspur High Court: एनसीपी के नेता स्व रामअवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है। पूर्व के आदेश को पलटते हुए हाई कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार कर लिया है। सीबीआई की अपील स्वीकार करने के साथ ही हत्याकांड के प्रमुख आरोपी अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है।
- 2 April 2026 7:46 PM IST
CG Crime News: छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रमोद कंवर और 27 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है। दोनों बेला कछार बस्ती के रहने वाले थे और उनके बीच गहरी दोस्ती थी।
- 2 April 2026 7:45 PM IST
CG School Education News: सीजी बोर्ड की मान्यता लेकर सीबीएसई पाठ्यक्रम चलाने का छत्तीसगढ़ में चल रहे गोरखधंधे का मामला लोकसभा में उठा। छत्तीसगढ़ कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत ने फर्जी मान्यता के जरिए पालकों के साथ प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा की जा रही लूटखसाेट के अलावा शिक्षा के अधिकार कानून का प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा उड़ाए जा रहे माखौल का मुद्दा उठाते हुए इस पर गंभीरता के साथ जांच की मांग की।
- 2 April 2026 7:44 PM IST
CG Teacher News: लाल आतंक के चलते बस्तर संभाग में शिक्षा व्यवस्था भी छिन्न- भिन्न रही है। अब चूंकि नक्सल उन्मूलन का दावा किया गया है, तो उम्मीद की जा रही है कि संभाग के सभी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक मिल सकेंगे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग के 978 स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि बीजापुर जिले के 12 स्कूल अब भी बिना शिक्षक के चल रहे हैं।










