CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें, एक क्लिक में जानें पूरे राज्य की टॉप खबरें!
CG Top News Today: रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें। पढ़ें राजनीति, नक्सल, मौसम और प्रशासन से जुड़ी हर जरूरी अपडेट।

फोटो: AI
CG Top News Today: रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें। पढ़ें राजनीति, नक्सल, मौसम और प्रशासन से जुड़ी हर जरूरी अपडेट।
Live Updates
- 2 April 2026 8:07 PM IST
दो साल में छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाएगी एक और रेल लाइन, 100 साल बाद मिलेगी बड़ी सौगात
Railway Line News: छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने रेलवे सेक्टर में कई बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं। इनमें से कई में काम शुरू हो चुके हैं और उम्मीद की जा रही है कि नागपुर से चिरमिरी के बीच की नई रेल लाइन पर वर्ष 2028 में ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इसका काम तेज गति से चल रहा है।
- 2 April 2026 8:06 PM IST
केंद्र के उपक्रम HLL लाइफकेयर लिमिटेड के साथ एमओयू,1051 स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं। जांच रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर, अत्याधुनिक मॉनिटरिंग डैशबोर्ड और कमांड सेंटर से होगी निगरानी।
- 2 April 2026 8:05 PM IST
CG: बच्चे और भीख: छत्तीसगढ़ में एक हजार से अधिक बच्चे सड़कों पर मांग रहे भीख!
Children and Begging: पूरे देश में इस वक्त 14 वर्ष की उम्र तक के 45 हजार 296 बच्चे सड़कों पर भीख मांगते घूम रहे हैं। ये आंकड़े केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट सामने आए हैं। रिपोर्ट पुरानी है, मगर एक दिन पहले ही संसद में इसके आंकड़े रखे गए हैं। हैरत की बात यह है कि इसमें से 1065 बच्चे छत्तीसगढ़ में भीख मांग रहे हैं।
- 2 April 2026 8:04 PM IST
CG News: महिला से रात 1 बजे अश्लील बात करने वाले शहर काजी को पद से हटा दिया गया है। आरोपी काजी के खिलाफ शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।
- 2 April 2026 8:03 PM IST
Korba News: तीन मेडिकल के लाइसेंस सस्पेंड, अनियमितता पर कार्रवाई...
Korba News: कोरबा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। औषधि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
- 2 April 2026 8:02 PM IST
CG Dearness Allowance: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि की नई दरें लागू की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई है।
- 2 April 2026 8:01 PM IST
Raipur Crime: पत्नी की हत्या, बच्चे नहीं होने पर पति करता था मारपीट, पढ़िए सनसनीखेज वारदात...
Raipur Crime: घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- 2 April 2026 8:00 PM IST
Raipur News: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड पर है। ऑपरेशन कालचक्र के तहत अपराधियों पर नकेल कसने व शांति व्यवस्था कायम करने पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 60 बदमाशों की परेड ली गई और सख्त हिदायत भी दी गई।
- 2 April 2026 7:59 PM IST
Bilaspur High Court: प्लास्टिक की बोतल में शराब की बाटलिंग के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है, प्लास्टिक की बोतल में शराब पैकिंग से स्वास्थ्य को नुकसान तो नहीं होगा।
- 2 April 2026 7:57 PM IST
CG Cyber Fraud: अगर आप विदेश जा रहे हैं और वीजा के लिए जरुरी दस्तावेज जमा कर रहे हैं तो जमा करने से पहले संंबंधित व्यक्ति की अच्छी तरह पड़ताल कर लीजिए, ऐसा ना हो कि आपके जरुरी डाक्यूमेंट्स गलत हाथों में चला जाए और भविष्य में उसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहे। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने दो ऐसे ही ठगों को गिरफ्तार किया है जो वीजा का काम देखते हैं और जरुरी डाक्यूमेंट्स का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।










