Begin typing your search above and press return to search.

CG News: अश्लील बात करने वाले काजी पर कार्रवाई, महिला से रात 1 बजे की थी अश्लील बात, शिकायत के बाद पद से हटाया गया...

CG News: महिला से रात 1 बजे अश्लील बात करने वाले शहर काजी को पद से हटा दिया गया है। आरोपी काजी के खिलाफ शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।

CG News: अश्लील बात करने वाले काजी पर कार्रवाई, महिला से रात 1 बजे की थी अश्लील बात, शिकायत के बाद पद से हटाया गया...
X
By Sandeep Kumar

CG News: रायपुर। महिला से अश्लील बात करने वाले शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से हटा दिया गया है। काजी के खिलाफ वक्फ बोर्ड को शिकायत मिली थी, जिसके बाद बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज ने यह कार्रवाई की है।

जानिए क्या थी शिकायत

दरअसल, मिनाज मेमन द्वारा रायपुर के शहर काजी आरिफ अली फायकी के विरूद्ध शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि एक महिला से रात 1 बजे अश्लील बात आरिफ अली ने की थी। शिकायत को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज ने गंभीरता से लिया और शहर काजी को तत्काल प्रभाव से रायपुर शहर काजी के पद से हटा दिया गया।

नीचे पढ़ें शिकायत में क्या कुछ लिखा है...

''मिनाज मेमन द्वारा दिये गये दरख्वास्त में मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना, बैजनाथपारा रायपुर के शहर काजी आरिफ अली फारूकी के विरूद्ध शिकायत की गई कि उनके द्वारा महिला से रात को 1 बजे अश्लील हरकत की गई जिससे रायपुर शहर के मुस्लिम समाज एवं उलमाये दीन समाज में रोष व्याप्त है, उक्त अनैतिक कृत्य के विरूद्ध रायपुर शहर काजी के पद से तत्काल हटाये जाने की मांग की गई जिस पर कार्यवाही करते हुये रायपुर शहर के उलमाये दीन व आईम्माये इकराम कारी ईमरान, अब्दुल रज्जाक, जहीर रहबर, आबाद अली, अशरफ अली व अन्य द्वारा 31 मार्च को बैठक आयोजित कर उक्त अनैतिक कृत्य को संज्ञान में लेते हुये सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आरिफ अली फारूकी को रायपुर शहर काजी के पद से हटाया दिया गया है।''

देखें आदेश



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story