Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रायपुर में ऑपरेशन कालचक्र, 60 बदमाशों की कमिश्नरेट पुलिस ने ली परेड... सख्त चेतावनी-बदमाशी न करें...

Raipur News: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड पर है। ऑपरेशन कालचक्र के तहत अपराधियों पर नकेल कसने व शांति व्यवस्था कायम करने पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 60 बदमाशों की परेड ली गई और सख्त हिदायत भी दी गई।

Raipur News: रायपुर में ऑपरेशन कालचक्र, 60 बदमाशों की कमिश्नरेट पुलिस ने ली परेड... सख्त चेतावनी-बदमाशी न करें...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑपरेशन कालचक्र के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 60 बदमाशों को थाने तलब कर उन्हें सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने बदमाशों से कहा कि अगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध में उनका नाम आया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, (नॉर्थ जोन) DCP मयंक गुर्जर के निर्देश पर विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन कालचक्र‘‘ चलाया जा रहा है। इसी के तहत नॉर्थ जोन क्षेत्र को चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों व फरार वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई करने निर्देश दिए गए है।

इस के तहत आज 2 अप्रैल को नॉर्थ जोन में ऑपरेशन कालचक्र के तहत थाना प्रभारियों व उनके बलो के द्वारा तड़के सुबह सभी संवेदनशील इलाको में औचक रेड कार्रवाई की गई। क्षेत्रों के चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों व अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

इस दौरान थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह के कुल 60 आरोपियों को थाना हाजिर कर समझाईश दी गई। 3 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, अवैध रूप से 48 पौवा देशी शराब के साथ 1 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट व 20 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

वहीँ लम्बे समय से फरार चल रहे थाना गुढ़ियारी के 5 स्थाई वारंट, थाना खम्हारडीह-3 स्थाई वारंटी, थाना पण्डरी से 5 स्थाई वारंट और थाना उरला से 1 स्थाई वारंट कुल 14 स्थाई वारंट तामिल कर न्यायालय पेश किया गया। कुल 41 गिरफ्तारी वारंट तथा 37 जमानती वारंट भी तामिल किया गया।

वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान में बड़ी सफलता

पश्चिम जोन पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 2 दिनों की कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन क्षेत्र में वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी की गई। इस दौरान कुल 18 स्थायी वारंट एवं 27 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।

कुल 45 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story