Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Crime: पत्नी की हत्या, बच्चे नहीं होने पर पति करता था मारपीट, पढ़िए सनसनीखेज वारदात...

Raipur Crime: घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Raipur Crime: पत्नी की हत्या, बच्चे नहीं होने पर पति करता था मारपीट, पढ़िए सनसनीखेज वारदात...
X
By Sandeep Kumar

Raipur Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बच्चे नहीं होने पर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी... फिर पुलिस को गुमराह करने आरोपी ने पत्नी की मौत सीने में दर्द की वजह से होने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति व उसकी मां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

घटना 30 मार्च की है। ग्राम हरदी में नवविवाहिता की मौत की सूचना धमतरी पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर पता चला कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई थी।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतिका के पति चंद्रशेखर यादव से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। आरोपी चन्द्रशेखर ने पुलिस को बताया कि मृतिका के साथ बच्चे नहीं होने पर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपी की मां भी वहां मौजूद थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर काले रंग की नोई रस्सी जब्त कर ली है। साथ ही दोनों के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपियों के नाम

(01) चन्द्रशेखर यादव पिता एवन लाल यादव, उम्र 26 वर्ष

(02) रिना बाई यादव पति एवन लाल यादव, उम्र 46 वर्ष

दोनों निवासी ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story