CG के जंगल में फंदे पर लटकते मिली 2 दोस्तों की लाश, एक महीने से काम पर नहीं जा रहे थे, बालको में ठेका श्रमिक के रूप में करते थे काम
CG Crime News: छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रमोद कंवर और 27 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है। दोनों बेला कछार बस्ती के रहने वाले थे और उनके बीच गहरी दोस्ती थी।

इमेज- इंटरनेट , एडिट - NPG
Korba Suicide News: कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रमोद कंवर और 27 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है। दोनों बेला कछार बस्ती के रहने वाले थे और उनके बीच गहरी दोस्ती थी।
गुरुवार को स्थानीय लोग जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ते ही लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है, दोनों युवक भारत एल्युमिनियम लिमिटेड BALCO में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे, लेकिन बीते एक माह से दोनों काम पर नहीं जा रहे थे। दोनों शादीशुदा थे और इनमें से एक युवक का एक बच्चा भी है।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों के एंगल से जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के हालात और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जांच जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव, आर्थिक उलझन, आपसी विवाद या व्यक्तिगत कारण कई बार व्यक्ति को ऐसा कदम उठाने की ओर धकेल सकते हैं। हर मामले की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए ठोस कारण जांच के बाद ही सामने आते हैं।
