Begin typing your search above and press return to search.

TET Exemption Bill: राज्यसभा में टीईटी छूट सम्बन्धी बिल का शिक्षकों ने किया स्वागत, एसोसिएशन ने कहा-सेवारत शिक्षकों की होगी सेवा सुरक्षा व चिंता होगी दूर

TET Exemption Bill: राज्यसभा में टीईटी छूट संबंधी बिल का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है।

TET Exemption Bill: राज्यसभा में टीईटी छूट सम्बन्धी बिल का शिक्षकों ने किया स्वागत,  एसोसिएशन ने कहा-सेवारत शिक्षकों की होगी सेवा सुरक्षा व चिंता होगी दूर
X
By Sandeep Kumar

TET Exemption Bill: रायपुर। राज्यसभा में टीईटी छूट संबंधी बिल का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है। साथ ही एसोसिएशन ने कहा कि सेवारत शिक्षकों को सेवा सुरक्षा व चिंता दूर होगी।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है की केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने टीईटी के मामले में हमेशा शिक्षकों के हित में ही बयान दिया, कभी भी शिक्षकों के विरोध में बयान जारी नहीं किया।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विगत दिनों एक सभा में तथा मीडिया में कहा था कि टीईटी के संबंध में हम कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे, शिक्षकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि शिक्षकों का नुकसान नहीं होने देना चाहते, सरकार इसका रास्ता निकालेगी, इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्यसभा में टीईटी के संबंध में शिक्षकों के सेवा सुरक्षा को लेकर प्रस्तुत बिल का स्वागत करते हुए कहा है कि अगर संसद में यह बिल आया है कि शिक्षा के अधिकार नियम लागू होने के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी करने की आवश्यकता नही है, साथ ही टीईटी के बिना अनिवार्य सेवा निवृति नही किया जा सकता, सेवारत शिक्षकों को इससे छूट मिलेगी

प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवतास्तव, शैलेन्द्र यदु, डॉक्टर कोमल वैष्णव, मुकेश मुदलियार, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा कि हम शिक्षक वर्ग यही तो कहते रहे है कि शिक्षा का अधिकार नियम के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट के लिए बाध्य नही किया जा सकता, साथ ही पूर्व नियम से नियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्त नही किया जा सकता, शिक्षकों की भर्ती तत्समय प्रचलित नियमो के अनुसार की गई है, यह बिल, विधेयक शिक्षकों की भावना के अनुसार है, आखिर लंबी शिक्षकीय सेवा से शिक्षक दक्ष हो जाते है, बिल स्वागतेय है, विधेयक के पक्ष में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद भी है, विरोध में कोई नही है, अतः इससे अब शिक्षकों की चिंता दूर हो गई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story