मोहम्मद शमी के घर आई एक राजकुमारी, देखिये फोटो…

Update: 2020-02-04 13:04 GMT

मुंबई 4 फरवरी 2020 भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है. शमी के भाई और भाभी को बेटी हुई है. शमी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे परिवार में एक और बच्ची. जन्म पर तुम्हें बधाई हो राजकुमारी. यह बच्ची प्यार और बड़े दिल के साथ बड़ी हो. इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है. भाई के परिवार को बधाई हो.” शमी इस समय न्यूजीलैंड में हैं और भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

मोहम्‍मद शमी भी एक बच्‍ची के पिता हैं. पत्‍नी हसीन जहां के साथ उनकी बेटी का नाम आयरा शमी है. हाल ही में, वसंत पंचमी पर शमी ने आयरा की एक तस्‍वीर भी शेयर की थी जिसमें वह लाल-पीले रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं.

शमी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की. तीसरा टी-20 तो उनके आखिरी ओवर की बदौलत सुपर ओवर में गया जिसमें टीम इंडिया जीत गई. शमी ने आखिरी ओवर में अंतिम चार गेंदों पर मेजबान टीम को दो रन नहीं बनाने दिए थे और मैच टाई करा दिया था.

तब शमी ने कहा था, “मैं अच्छी यॉर्कर गेंदें फेंकने की कोशिश कर रहा था. मैंने पहली गेंद पर यही कोशिश की लेकिन गेंद हाथ से छूट गए और छक्का चला गया. इसके बाद मेरे पास कुछ बचा नहीं था. मैं सोच रहा था कि खाली गेंदें कैसे निकालूं. मुझे लगा कि हम पहले ही हार चुके हैं. इसलिए मैंने सोचा कि कुछ बाउंसर डालने की कोशिश करता हूं. विलियम्सन आउट हो गए. मुझे लगा छोटी गेंद काम करेगी. स्कोर जब बराबर हो चुका था तो मेरे पास एक ही विकल्प बचा था कि मैं गेंद खाली निकालूं इसलिए मैं यॉर्कर के लिए गया और वो सफल रही.”

Similar News