महेंद्र सिंह धोनी दिखें नये अंदाज में… दाढ़ी का रंग सफेद…तो दूसरे वीडियो में कुछ काली।

Update: 2020-05-12 06:50 GMT

नईदिल्ली 12 मई 2020. साक्षी ने हफ्ते भर में धोनी के दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में उनकी दाढ़ी पूरी तरह सफेद नजर आ रही है तो दूसरे वीडियो में कुछ काली। महेंद्र सिंह धोनी खुद सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है। साक्षी लॉकडाउन के दौरान धोनी के क्वारंटाइन लुक को भी फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। धोनी लॉकडाउन में अपना वक्त किस तरह बिता रहे हैं, साक्षी के इन वीडियोज को देखकर पता लगाया जा सकता है।

साक्षी ने धोनी का जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने फार्म हाउस के गार्डन में बैठे हुए हैं। बेटी जीवा पेट डॉग के साथ सैम के साथ बॉल से खेल रही हैं। इस वीडियो में धोनी काफी थके हुए और उदास से नजर आ रहे हैं। फैन्स ने भी धोनी के इस वीडियो को देखकर यही पूछा है कि वह इतने उदास क्यों है। इस वीडियो में एक खास बात यह है कि इसमें धोनी की दाढ़ी काली नजर आ रही है, जो हफ्ते भर पहले शेयर किए गए वीडियो में एकदम सफेद थी।

Similar News