Will Jacks News: IPL 2024: इस बल्लेबाज़ ने तोड़ा यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Will Jacks News: IPL 2024: विल जैक्स ने इस कारनामे को दोबारा कर दिखाया और रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज करवा दिया। विल जैक्स ने अर्द्धशतक पूरा करने के बाद ठीक अगली दस गेंदों के भीतर अगला पचासा पूरा कर लिया।

Update: 2024-04-29 13:41 GMT

Will Jacks News: IPL 2024: New Delhi: IPL 2024 के इस सीज़न में मानो बल्लेबाज अपने बल्ले से आग उगल रहे है। शनिवार को जैक फ्रैजर मैक्गुर्क के चर्चे खत्म भी नहीं हुए थे कि रविवार को बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेले गए पहले मुकाबले में विल जैक्स के तूफानी शतक ने गुजरात से मुकाबला छीन अपने नाम कर लिया। विल जैक्स की नाबाद 100 रन, 41 गेंद, 5 चौके, 10 छक्के वाली पारी में मानो ऐसा तूफान आया कि गुजरात इसमें उड़ गया। इस तूफानी पारी से उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले क्रिस गेल ने किया।

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का टुटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

विल जैक्स से पहले ऐसी विस्फोटक बल्लेबाज़ी यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने साल 2013 में बेंगलुरु की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ की थी। जब बात अर्द्धशतक पूरा करने के बाद अगले पचास रन की आती है, तो रविवार से पहले इसके बॉस क्रिस गेल थे। तब गेल ने पुणे के गेंदबाजों बुरी तरह धोते हुए अपना अगला पचास मात्र 13 गेंद में पूरा किया था, लेकिन रविवार को विल जैक्स ने इस कारनामे को दोबारा कर दिखाया और रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज करवा दिया।

विल जैक्स ने बनाया रिकॉर्ड:

विल जैक्स ने अर्द्धशतक पूरा करने के बाद ठीक अगली दस गेंदों के भीतर अगला पचासा पूरा कर लिया। नतीजा यह रहा कि आरसीबी ने चार ओवर बाकी रहते दो सौ के आंकड़े को पार कर लिया।

Tags:    

Similar News