धोनी का नया वीडियो आया सामने, दिखा उनका नया लुक

Update: 2020-07-18 07:04 GMT

मुम्बई 18 जुलाई 2020। धोनी का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो काली दाढ़ी में नजर आ रहे हैं साथ ही इस बार उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम कर लिया है। इस वीडियो में वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अकांउट से शेयर किया है। इसको कैप्शन देते हुए लिखा है कि बेहद ही जरूरी मानसिकता।

इस वीडियो की खासियत यह है कि इसमें धोनी अपनी उम्र के मुकाबले काफी जवान नजर आ रहे हैं। धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव दिखाई देते हैं और लॉकडाउन पीरियड में भी उन्होंने इससे दूरी बनाकर रखी। धोनी ने 14 फरवरी से अपना ट्विटर अकाउंट इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम भी आखिरी बार इसी दिन इस्तेमाल किया था। धोनी लाइमलाइट से भी काफी समय से दूर हैं और उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते रहते हैं। हाल ही में जन्मदिन के समय उनकी पत्नी ने उनका एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे।

Similar News