इस चीज को काफी मिस कर रहीं हैं महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना…

Update: 2020-05-08 14:26 GMT

नईदिल्ली 8 मई 2020। मंधाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम की साथियों के साथ की एक फोटो शेयर करते हए लिखा कि हम लंबे अरसे से टूर कर रहे हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम लोग इस तरह की यादें बना पाएंगे। उन्होंने लिखा कि यह सब मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बना गया है। मैं मैदान पर अपनी भारतीय महिला टीम की साथियों के साथ मैदान पर वापसी करने का इंतजार नहीं कर सकती, लेकिन तब तक मैं हर एक पल का लुत्फ उठाऊंगी। कोरोना वायरस के कारण सभी तरह की खेल गतिविधियां बंद हैं। इसी कारण आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

इससे पहले स्मृति मंधाना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें दिख रहा था कि लॉकडाउन के चलते वो हर रोज क्या कर रही हैं। इस वीडियो को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया था।

Similar News