आउट होने पर इस खिलाडी ने अंपायर को गाली…. अंपायर ने बदला अपना फैसला…

Update: 2020-01-03 12:48 GMT

नई दिल्ली 3 जनवरी 2020 मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में विवाद हो गया. पंजाब के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद अंपायर से अपशब्द कहे. इतना ही नहीं शुभमन के इस व्यवहार के बाद अंपायर ने अपना फैसला भी बदल दिया, जिससे दिल्ली टीम नाराज हो गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और इसलिए उन्होंने क्रीज नहीं छोड़ी. शुभमन पदार्पण कर रहे अंपायर पश्चिम पाठक के पास गए और उन्हें अपशब्द कहे जिसके बाद अंपायर ने फैसला बदल दिया.

यह फैसला दिल्ली की टीम का रास नहीं आया और उसने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. इस दौरान मैच रुका रहा. मैच रेफरी को बीच में कूदना पड़ा और कुछ देर बाद मैच फिर शुरू हुआ.

20 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन को आखिरकार पवेलियन लौटना पड़ा. वह 41 गेंदों पर 23 रन बनाकर सिमरनजीत सिंह का शिकार हुए.

Similar News