यूथ कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन कर दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई…. बेरोजगार दिवस का आयोजन कर फूड स्टाल का किया डिग्रीधारी नामांकरण

Update: 2020-09-17 11:18 GMT

रायपुर 17 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां भाजपा ने आज देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये, तो वहीं राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। यूथ कांग्रेस ने आज राजधानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप मनाया। इस दौरान अलग-अलग फूड स्टाल पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर देश में बेरोजगारों की स्थिति को बयां किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर जिला महासचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा दक्षिण युंका अध्यक्ष विक्रांत शिर्के ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहिद रज़ा, ब्लॉक अध्यक्ष अमिताभ घोष,धवल,हैदर अली,धवल तिवारी,जितेंद्र शर्मा सीमांत दीक्षित,प्रणव सिंह ठाकुर,आशिक़ आलम,सौरभ दुबे,मनीष मनहर,चंद्रशेखर आदि युवा साथी उपस्थित थे।

इस दौरान फूड स्टाल व पान पैलेज को अलग-अलग डिग्रीधारी नामों से जोड़कर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अभिषेक कसार ने केंद्र की मोदी सरकार को युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि देश में बेरोजगारों की स्थिति बहुत बूरी है। रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, लिहाजा पढ़े लिखे बेरोजगारों की डिग्री सिर्फ शो-पीस बनकर रह गयी है। युवा कांग्रेस ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सरकारी नौकरियों के तुरंत विज्ञापन जारी करने सहित युवा हित में तुरंत कदम उठाने की मांग की है।

Tags:    

Similar News