लॉकडाउन में वॉकिंग जॉगिंग के नाम तफ़रीह पड़ी महँगी..सड़क पर यूँ कराई गई..कसरत और योगा कि ..कान पकड़े और सीधे घर की पकड़ी राह
बिलासपुर,16 अप्रैल 2020। सुबह सवेरे मुँह अंधेरे जॉगिग वॉकिंग योगा के नाम पर निकल कर कोविड 19 से बचाव उपायों की अवहेलना करने वाले वो शिक्षित और सभ्य वर्ग को लगातार समझाईश के बावजूद नही मानते देख आख़िरकार बिलासपुर पुलिस ने सख़्त रवैया अपनाया और बड़े तमीज़ से उन्हें अलग अलग जगहों पर रोका और कहा
“सर.. आप वर्जिश को ही जा रहे हैं न.. चलिए यहीं शुरु होईए”
पुलिस के इस अंदाज़ कुछ ऐसे थे कि आख़िरकार सड़क पर ही कसरत करना पड़ गया.. पुलिस ने तरह तरह की कसरत कराई और योगाभ्यास भी कराया..युवाओं से जमकर विभिन्न तरह से कसरत कराई गई तो अधेड़ वर्ग के लिए योगाभ्यास की व्यवस्था की गई।
पुलिस की इस प्रतिक्रिया का आखिरकार बहुत ज़बर्दस्त असर पड़ा और शहर की आज की सुबह तफ़रीह करने वालों से नदारद रही।
कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने NPG से कहा
“हमने पर्याप्त आग्रह किया.. लेकिन यह स्पष्ट था कि, वे आग्रह को मान नहीं रहे थे.. योग और कसरत के नाम पर तफ़रीह करने वालों को सम्मान से कसरत कराई गई, योग कराया गया.. वे अगली बार दिखे. तो भरोसा रख कर निकले .. हमसे बेहतर कसरत और योग सड़क पर कोई नहीं करां पाएगा”