वीरेंद्र सहवाग ने चेतेश्वर पुजारा को इस अंदाज में कहा- Happy B’day

Update: 2021-01-25 06:29 GMT

नईदिल्ली 25 जनवरी 2021. टीम इंडिया की नई दीवार और मौजूदा समय में मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को राजकोट में हुआ था। टीम इंडिया के इस स्टार टेस्ट क्रिकेटर की तुलना आए दिन पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ से की जाती है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार मीम के साथ पुजारा को जन्मदिन की बधाई दी है। सहवाग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई देने के लिए मशहूर हैं और उन्होंने पुजारा के बर्थडे पर भी ऐसा ही कुछ किया।

सहवाग ने एक मीम शेयर किया, जिसमें एक शख्स रो रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शानदार सेल्फलेस क्रिकेटर। उनके योगदान को महज रनों में नहीं गिना जा सकता है। चेतेश्वर पुजारा दीवार की तरह मजबूत रहे हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं, तो गेंदबाजों का कुछ ऐसा हाल हो जाता है।’

Tags:    

Similar News