कांग्रेस के पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन अग्रवाल का वीडियो वायरल.. टीकाकरण कार्यक्रम में न्यौता ना मिलने से भड़के अग्रवाल

Update: 2021-01-16 03:31 GMT

जशपुर,16 जनवरी 2021। ज़िले के पत्थलगांव से एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो को लेकर बताया गया है कि,यह वीडियो वैक्सीनेशन कार्यक्रम का है जिसमें कि, कांग्रेस के पूर्व ज़िला अध्यक्ष पवन अग्रवाल नाराज होते दिख रहे हैं। पवन अग्रवाल मौजुदा समय में छमाशिम सदस्य भी हैं।
बताया गया है कि पवन अग्रवाल इस बात पर बेहद नाराज थे कि वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में उन्हे न्यौता नही दिया गया। वीडियो में पवन अग्रवाल इस क़दर बिगड़े हुए है कि वे मौजुद अमले को ट्रांसफर कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
इस पूरे मसले को लेकर पवन अग्रवाल ने दूरभाष पर अपना पक्ष रखते हुए किसी विवाद को ख़ारिज करते हुए कहा –
“वैक्सीनेशन का कार्यक्रम था, कोई सूचना नही दी गई .. मैने केवल उस पर आपत्ति की थी.. विवाद की बात गलत है”

Full View

Tags:    

Similar News