नाबालिग बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर की 15 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या, बोरे में भरकर फेंकी लाश... फिर जेवर और कैश लेकर हुआ फरार
Farrukhabad Murder News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नवाबगंज में एक नाबालिग प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने 15 साल की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी. और फिर बोरे में लाश भरकर नदी के किनारे फेंक दिया.
इमेज- इंटरनेट
3 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नवाबगंज में एक नाबालिग प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने 15 साल की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी. और फिर बोरे में लाश भरकर नदी के किनारे फेंक दिया.
पूरा मामला नवाबगंज थाना का है. घटना 28 मार्च की रात की है. 15 साल की छात्रा 28 मार्च की रात अचानक घर से लापता हो गई थी. अपने साथ 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गयी थी. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. लड़की के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
लोगों से पूछताछ और जांच में आधार पर पता चला लड़की अपने प्रेमिका के साथ भागी थी. जिसके बाद मुखबिरों और तकनीकी निगरानी की मदद से लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में पता चला उन्होंने लड़की की हत्या कर उसे बोरे में भरकर फेंक दिया.
जानकारी के मुताबिक़, मृतका को उसके प्रेमी ने अपने भागने के लिए फुसलाया. जिसके बाद 28 मार्च की रात मृतका ने घर वालों के दूध में नींद की गोली मिलाकर उन्हें पीला दिया. सबके सोने के बाद वह 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गयी.
वह गांव के बाहर नलकूप पर पहले से मौजूद प्रेमी के पास पहुंची वहां उसके प्रेमी का दोस्त भी था. नकद और गहने देखर दोनों के मन में लालच आ गया. जिसके बाद दोनों ने गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को बोर में भरकर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के काली नदी किनारे फेंक दिया और गहने पैसे लेकर फरार हो गयी.
मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गयी. रुवार को काली नदी के पास से लड़की का शव बरामद किया गया. साथ हो फरार आरोपी की तलाश शुरू की गयी. वहीँ, गुरुवार रात को पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी का हाफ एन्काउंटर कर गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.