ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट! WhatsApp ग्रुप में लड़कियों की फोटो भेज बुलाते थे ग्राहक, पुलिस भी कस्टमर पहुंची और फिर जो हुआ...
Meerut Sex Racket: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है. दिल्ली रोड पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. एएचटीयू और टीपी नगर पुलिस ने मिलकर इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है.
इमेज- इंटरनेट
Meerut Sex Racket: 31 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है. दिल्ली रोड पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. एएचटीयू और टीपी नगर पुलिस ने मिलकर इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है.
ब्यूटी पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
मामला टीपीनगर थाना क्षेत्र के बहादुर मोटर्स के पास शारदा प्लाजा का है. यहाँ एचडीएफसी बैंक के ऊपर मंजिल में यूनीक ब्यूटी पार्लर चलाया जा रहा है. यहाँ पार्लर के साथ सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. जहाँ से पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाएं समेत 6 को हिरासत में लिया है.
कैसे हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक़, एसएसपी अविनाश पांडेय को सूचना मिली थी कि यहाँ ब्यूटी पार्लर की आड़ में करीब दो साल से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) थाने की टीम और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए गए. छापेमारी के लिए पुलिस टीम बनाई गयी.
पुलिस ग्राहक बन मारा छापा
दो पुलिस को वहां ग्राहक बनाकर भेजा गया. उसके बाद मौके पाते ही छापा मारा गया. इस दौरान पुलिस ने तीन महिला और दो ग्राहकों को पकड़ा. इसके अलावा मैनेजर सोनू को भी गिरफ्तार किया गया. पार्लर के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली.
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जांच. जांच में पता चला व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. ग्रुप में ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी. कई लोग इस रैकेट से जुड़े हुए थे.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिर कौन कौन इस रैकेट में शामिल है. ये कब से चल रहा है. इसके तार कहाँ तक जुड़े हैं. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. वहीँ, दूसरी तरफ गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.