कमरे में प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ी गयी माँ! राज खुलने के डर से कर दी मासूम बच्चे की हत्या, गमछे से गला घोंटा, फिर...

Kushinagar Murder News:उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक माँ ने ही अपने 12 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी. बच्चे ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. अपना राज खुल जाने के डर से प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला.

Update: 2026-03-31 04:47 GMT

इमेज- इंटरनेट 

31 मार्च 2026, कहा जाता है माँ और बच्चे का रिश्ता सबसे पवित्र होता है पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक माँ ने ही अपने 12 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी. बच्चे ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. अपना राज खुल जाने के डर से प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला.

क्या है पूरा मामला 

मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर बिरैचा का है.  मृतक बच्चे की पहचान 12 साल के राजवीर यादव की रूप में हुई है. राजवीर यादव रामकोला थाना के कुसुम्हा टोला का रहने वाला था. उसके पिता प्रमोद यादव विदेश में काम करते थे. जिस वजह से वह अपनी माँ रीना देवी और नौ वर्षीय अमन के साथ अपने मामा आदित्य यादव के साथ गोपालपुर बिरैचा में रहता था. 

दो दिन से लापता फिर मिली लाश 

26 मार्च की शाम को राजवीर घर के पास चौराहे से लापता हो गया. काफी ढूंढने पर जब नहीं मिला तो इसकी शिकायत 27 मार्च को पुलिस से की गयी. पुलिस तलाशी में जुटी रही. इसी बीच दो दिन बाद रविवार को देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी. 

मां के प्रेमी ने ले ली मासूम की जान

शक के आधार पर मृतक की मां और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पहले तो उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन फिर खुद अपना कुबूल किया. ये ह्त्या किसी और ने माँ और उसके प्रेमी डब्लू ने की थी. 

कैसे हुआ खुलासा 

दरअसल, बच्चे की माँ का डब्लू से लंबे समय से अवैध सम्बन्ध था. घटना वाले दिन उसने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. उसने कहा, मामा से बात देगा, उन्होंने उसे बहलाया फुसलाया पर वो नहीं माना. जिसके बाद उन्होंने हत्या की साजिश रची. बच्चे की माँ ने उसे कपड़े लेने के लिए बाजार भेजा, इस बीच आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर गमछे से गला घोंटकर झाड़ियों में फेंक दिया. लेकिन पुलिस की सूझबूझ से गुत्थी सुलझ गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 


Tags:    

Similar News