Agra Viral Video Case: आगरा में कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप और ब्लैकमेलिंग! 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में पुलिस फोर्स तैनात, 12वीं में साथ पढ़ते थे लड़के-लड़की

Agra Viral Video Case: आगरा के खंदौली में नाबालिगों के 48 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप। आगरा पुलिस ने 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है, रेप और ब्लैकमेलिंग की FIR दर्ज।

Update: 2026-04-01 07:27 GMT

फोटो: AI

आगरा 1 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के खंदौली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के-लड़कियों से जुड़े 48 आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो अलग-अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल (Agra Viral MMS Video Case) होने से हड़कंप मच गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगरा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है और वीडियो में दिख रहे दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में कानून-व्यवस्था (Law and Order) बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप का आरोप

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की के परिजनों ने खंदौली थाने में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया। इसके बाद आरोपियों ने छुपकर कई वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकियां देने लगे। फुटेज में कुल 2 नाबालिग लड़कियां और 3 लड़के नजर आ रहे हैं, जो एक ही गांव के रहने वाले हैं।

3 महीने पुराने हैं वीडियो, पहले से परिचित थे दोनों

इस पूरे विवाद पर आगरा पुलिस (Agra Police) ने ऑफिसियल बयान जारी कर वारदात की डिटेल शेयर की है। खंदौली पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे और 12वीं क्लास में एक साथ ही पढ़ते थे। पुलिस ने कहा है कि जो वीडियो अब वायरल किए जा रहे हैं वे करीब 3 महीने पुराने हैं। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गांव में शांति व्यवस्था कायम, पुलिस की खास अपील

इस मामले में अलग-अलग समुदायों के लोगों के शामिल होने की वजह से गांव में सांप्रदायिक तनाव (Communal Tension) की स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी है। इसके अलावा कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

आगरा पुलिस ने आम नागरिकों से एक सख्त अपील की है। पुलिस ने कहा है चूंकि मामले में शामिल युवक और युवती दोनों नाबालिग (Minors) हैं इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोई भी इन वीडियोज को शेयर न करे और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचे। फिलहाल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है और पूरी तरह से शांति कायम है।

Tags:    

Similar News