इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी पर गिरी गाज! रिकॉर्ड से गायब किया गोमांस तस्करी का डाटा, खुलासे के बाद SP चारू निगम ने किया सस्पेंड

Sultanpur Police Suspend: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गोमांस तस्करी से जुड़े एक मामले में SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. गौतस्करी मामले में लापरवाही और आरोपियों को फायदा पहुंचाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक चारू निगम(SP Charu Nigam) ने प्रभारी इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और हेडकॉन्स्टेबल को ससपेंड कर दिया है.

Update: 2026-04-01 04:28 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Sultanpur Police Suspended: 1 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गोमांस तस्करी से जुड़े एक मामले में SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. गौतस्करी मामले में लापरवाही और आरोपियों को फायदा पहुंचाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक चारू निगम(SP Charu Nigam) ने प्रभारी इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और हेडकॉन्स्टेबल को ससपेंड कर दिया है.  

3 पुलिस कर्मी ससपेंड 

 SP चारू निगम ने गोसाईगंज थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय, उपनिरीक्षक अनिल यादव और हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है. साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. इन पर गौतस्करी मामले में लापरवाही के आरोप हैं.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, पूरा मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार का है. रविवार रात हिंदू संगठन के लोगों को यहाँ एक मकान के अंदर गौवध की सूचना मिली थी. जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान एक कुंतल गौमांस, काटने के उपकरण, एक कार और एक पिकअप वाहन मिला था. 

मामले की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस भी पहुंची थी. पुलिस मौके से दो आरोपियों और समान, गाड़ियों को थाने ले गए. पुलिस ने केस भी दर्ज किया. लेकिन केस में नया मोड़ तब आया जब एक वीडियो सामने आया जिसमे एक कुंतल गौमांस बरामद होते दिख रहा था.

आधिकारिक कार्रवाई में लापरवाही आरोप 

लेकिन पुलिस ने अपनी आधिकारिक कार्रवाई में गौमांस बरामदी को दर्ज नहीं किया. अहम् साक्ष्य पुलिस ने छोड़ दिया. इस लापरवाही का फायदा आरोपियों को मिला. कोर्ट में पेशी के दौरान साक्ष्य कमजोर पाए जाने पर कोर्ट ने सभी आठ आरोपी को छोड़ दिया. 

SP ने क्यों किया निलंबित 

इस मामले की शिकायत हिंदूवादी संगठनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक चारू निगम से की. चारू निगम ने इसकी जांच कराइ जिसमे आरोपों की पुष्टि हुई. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने तीनों पुलिसकर्मियों को ससपेंड कर दिया है. निलंबित आशीष उपाध्याय को सोमवार को ही बल्दीराय थाने का प्रभार सौंपा गया था. वही अब ये कार्रवाई हो गयी/ 


Tags:    

Similar News