UP Top News Today: रायबरेली से राहुल गांधी ने भरा पर्चा...समेत पढ़ें UP की टॉप खबर

UP Top News Today:

Update: 2024-05-03 11:09 GMT
UP Top News Today: रायबरेली से राहुल गांधी ने भरा पर्चा...समेत पढ़ें UP की टॉप खबर
  • whatsapp icon

UP Top News Today: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत मौजूद रहे। कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नया इतिहास बना। रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नामांकन करने पर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का राजनीतिक सफर शुरू हो गया। अब कांग्रेस के नेता मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभालेंगे।...नीचे पढ़ें दिनभर की खबर

Live Updates
Tags:    

Similar News