UP News: नशेड़ी ने मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, फिर आरोपी ने खुद को भी गोली मारी, 5 लोगों के मर्डर से इलाके में हड़कंप...जानिए कहां का है मामला...

UP News:

Update: 2024-05-11 09:03 GMT

सीतापुर। उत्तरप्रदेश के सीतापुर से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नशेड़ी ने पत्नी बच्चों और मां सहित पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना सीतापुर की है।

जानकारी के मुताबिक, मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनुराग सिंह नशेड़ी है और साथ में विक्षिप्त भी है। उसने सबसे पहले अपनी मां सावित्री देवी (62 वर्ष) को गोली मारी फिर पत्नी प्रियंका सिंह (40 वर्ष) की हथौडे़ से मारकर हत्या कर दी।

इतने में भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने अपने तीन बच्चों को छत से नीचे फ़ेंक दिया। घटना में बेटी आश्वी (12 वर्ष), बेटा अनुराग और बेटी आरना (8 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। खौफनाक हत्याकांड के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर पुलिस की टीम ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। मौके पर गांव वालों की भीड़ है। पूरे इलाकों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ में आरोपी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। 

Tags:    

Similar News