UP Me Aaj Ka Mausam : लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की फुहारें, प्रयागराज में अलर्ट जारी; कोहरे से फिर लौटी ठिठुरन
UP Me Aaj Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल 3 फरवरी: प्रयागराज में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। और घने कोहरे के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती हैं|

UP Me Aaj Ka Mausam : लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अभी जारी है। राजधानी लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट बदला है। सुबह शुरुआत घने कोहरे से हुई लेकिन 9 बजे के बाद तक रिमझिम बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दिया। पहले लग रहा था कि आसमान में हल्के बादल हैंऔर दोपहर तक सूरज उग आएगा। लेकिनविजिबिलिटी कम होने से सुबह और शाम हाईवे पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
वही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। उसे देखते हुए UP के उत्तरी, पश्चिमी और तराई के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल तापमान बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।
मेरठ और गाजियाबाद में कोहरे और धुंध की संभावना है। यह घना कोहरा उत्तर की तरफ बढ़ता जाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर जिले में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यहां कम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मथुरा, वृंदावन क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साधारण धुंध और कोहरे के अलावा किसी और प्रकार की चेतावनी नहीं है। प्रयागराज में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। और घने कोहरे के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। यहां न्यूतनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।
वाराणसी में भी पानी गिर सकता है। काले बादल छाए रहेंगे। रुक-रुककर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर में घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है। यहां न्यूतनम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैं|