UP Me Aaj Ka Mausam: 6 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, 49 जिलों के लिए अलर्ट जारी, स्कूलों में 12वीं तक छुट्टी का ऐलान

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून आखिरी चरण में हैं। ऐसे में बारिश जमकर कहर बरपा रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के साथ ही 49 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-09-03 04:23 GMT

UP Me Aaj Ka Mausam

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून आखिरी चरण में हैं। ऐसे में बारिश जमकर कहर बरपा रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के साथ ही 49 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?    

उत्तर प्रदेश के 49 जिलों के लिए अलर्ट जारी  

मौसम विभाग (IMD) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के साथ ही 49 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें शामली, अलीगढ़, सहारनपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर और हाथरस शामिल है। वही 49 जिलों प्रयागराज, आगरा, चित्रकूट, हाथरस, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, रामपुर, शाहजहांपुर, बलरामपुर और कानपुर नगर-देहात शामिल है। 

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में  20.4 मिलीमीटर बारिश दर्द की गई है। वहीं 1 जून से 2 सितंबर तक मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 607.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 621.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा है। आने वाले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलद-अलग हिस्सें में बारिश का दौर जारी रहेगा। 

स्कूलों में 12वीं तक छुट्टी का ऐलान

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। मथुरा, वाराणसी और नोएडा सहित 18 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ और नदियों के कटाव से 700 से ज्यादा मकान ढह गए। जिसके कारण कई परिवार प्रभावित हो गए हैं। जिनके लिए राहत शिविर लगाया गया है। मथुरा, गाजियाबाद और हापुड़ में बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों में 12वीं तक छुट्टी दे दी गई है।गाजियाबाद और हापुड़ में 3 सितंबर तो मथुरा में 3 और 4 सितंबर दो दिन छुट्टी है।               

Tags:    

Similar News