UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ का कहर जारी: बाढ़ की चपेट में 8 जिले, आज 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कई जिले पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-09-22 04:10 GMT

UP Me Aaj Ka Mausam

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कई जिले पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के जिन 29 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें  प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, बलरामपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, गोंडा, आजमगढ़,  बलिया, बस्ती, अमेठी,  बाराबंकी, कुशीनगर, रायबरेली और अंबेडकर नगर शामिल है। 

अगले कुछ दिन बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूर्वांचल में एक से दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम बन सकता है। जिसका असर उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर के बाद देखने को मिलेगा।  25 सितंबर के बाद पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई 

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में पिछले 24 घंटे में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 3.5 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अमुमामन से 84 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 21 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में 719.3 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत कम 695.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

उत्तर प्रदेश के 8 जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी और नाले भरकर छलक रहे हैं। जिसके कारण गोरखुपर, मथुरा, उन्नाव, कासगंज, बलिया, गोंडा और फर्रुखाबाद सहित 8 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नदी में आई बाढ़ के कारण लगभग 1412 मकान ढह गए। जिसके कारण कई परिवार प्रभावित हो गए। जिनके लिए प्रशासन की ओर से राहत शिविर लगाया गया।    

Tags:    

Similar News