UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार: ढह गए 1361 मकान, प्रभावित हुए हजारों परिवार, आज 29 जिलों के लिए अलर्ट जारी

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के 8 जिले बाढ़ की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-09-21 05:10 GMT

UP Me Aaj Ka Mausam

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के 8 जिले बाढ़ की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)? 

उत्तर प्रदेश के इन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के जिन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बलरामपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, बारबंकी, कुशीनगर, बहराइच, आजमगढ़, महाराजगंज, गोंडा , अमेठी, रायबरेली, बलिया, देवरिया और मऊ शामिल है।  

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) ने पिछले 24 घंटे में 4.1 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 13 प्रतिशत कम उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून से 20 सितंबर तक 715.8 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था, लेकिन अनुमान से 3 प्रतिशत कम 695 मिलीमीटर बारिश हुई है। 

दिखेगा नया मानसूनी सिस्टम का असर

लखनऊ मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके कारण मानसूनी बारिश पूर्वी तराई तक ही सिमट कर रह गई है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में चार से पांच दिन बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 

बाढ़ की चपेट में उत्तर प्रदेश के 8 जिले

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी और नाले लबालब भर गए हैं। जिलके कारण बाढ़ की स्थिति भी बन गई है। उत्तर प्रदेश के 8 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। एक जून से 20 सितंबर तक बाढ़ की चपेट में आकर 1361 मकान ढह चुके हैं। जिसके कारण हजारों परिवार प्रभावित हो गए हैं। जिनके लिए राहत शिविर लगाया गया है और प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य भी जारी है।    

Tags:    

Similar News