UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ के कारण हाल बेहाल: 21 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को भी सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है। तो चलिए जानते हैं अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-09-06 04:02 GMT

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनमें आगरा, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, अमरोहा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ,  कासगंज, शाहजहांपुर, शामली, बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी शामिल है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज गरज-चमक भी हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर तक कितनी बारिश हुई

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग (IMD) ने 6.7 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अनुमान से 44 प्रतिशत कम 3.7 मिलीमाटर बारिश हुई है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून से 5  सितंबर तक 626.4 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अनुमान से 2 प्रतिशत ज्यादा 639.9 मिलीमाटर बारिश हुई है।

मथुरा में तीन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मथुरा में तीन जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी है। राधा रानी मंदिर के पास एक पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी, जिसके कारण मंदिर का सोलर सिस्टम फैल हो गया । 

47 साल में पहली बार लेटे हनुमान का पांचवी बार स्नान 

प्रयागराज में एक बार फिर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में मां गंगा,यमुना और सरस्वती ने अपने पुत्र लेटे हनुमान को पांचवी बार स्नान कराया। बता दें कि 47 साल में पहली बार लेटे हनुमान को  मां गंगा ने पांचवी बार स्नान कराया। इससे पहले 1978 में मां गंगा ने लेटे हनुमान को 7 बार स्नान कराया था।

Tags:    

Similar News