UP Me Aaj Ka Mausam: बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार: 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा?

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में रविवार से बारिश का दौर जारी है। फिर भी मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

Update: 2025-09-01 04:02 GMT

UP Me Aaj Ka Mausam

 UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में रविवार से बारिश का दौर जारी है। फिर भी मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)? 

उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें आयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, रामपुर, सीतापुर, आगरा, मुरादाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, बंदायू, एटा, रायबरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ शामिल है। उत्तकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रविवार दोपहर से बारिश का दौर जारी है। 

अगले 5 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में बारिश हुई है। बारिश को देखते हुए मेरठ, बरेली और पीलीभीत में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में लोगों के सावधानी बरतने के साथ ही सतर्क भी रहने की सलाह दी गई है।   

उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में 1 जून से 30 अगस्त तक कितनी बारिश हुई

  • एटा में अनुमान से 78 प्रतिशत ज्यादा 722.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।  
  • महोबा में अनुमान से 64 प्रतिशत ज्यादा 800.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • हमीरपुर में अनुमान से 60 प्रतिशत ज्यादा 894.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • ललितपुर में अनुमान से 59 प्रतिशत ज्यादा 1051.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • बांदा में अनुमान से 58 प्रतिशत ज्यादा 9631.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।  
Tags:    

Similar News