UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 32 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर है। साथ ही लोगों का जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो चलिए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा?

Update: 2025-08-09 04:23 GMT

CG Me Aaj Ka Mausam

Uttar Pradesh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर है। साथ ही लोगों का जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो चलिए जानते हैं आज उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का मौसम कैसा रहेगा? 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या, प्रयागराज, रामपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर और गोंडा समेत 20 जिलों में भारी की संभावना है। वाराणसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, बलरामपुर, आगरा, मुरादाबाद, झांसी, फिरोजाबाद, बंदायू और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 32 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

उत्तर प्रदेश में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1 जून से 8 अगस्त तक 457.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो कि अनुमान 416.4 मिलीमीटर से 10 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उन्हें ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  

उत्तर प्रदेश के 24 जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के 24 जिले बाढ़ की चपेट में है।  प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, आगरा, फतेहपुर और मिर्जापुर में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। लोगों के घरों में पानी घुस गया और कहीं- कहीं तो घर, मंदिर और बिल्डिंग बाढ़ के पानी में समा गए। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

Tags:    

Similar News