UP Crime News : हे भगवान गेम के लिए ऐसा पागलपन ! लास्ट गोल पूरा करने गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

Update: 2026-02-04 05:10 GMT

UP Crime News उत्तर प्रदेश में हत्या और आत्म हत्या की घटनाएं  UP Crime News लगातार सामने आ रही है. इन घटनाओं के बीच गाजियाबाद में एक दिल दहला देनी वाली वारदात हुई है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है। तीन मौतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मौत की प्रारंभिक वजह तीनों के गेमिंग ऐप का शिकार होना बताया जा रहा है।  


गाजियाबाद Crime News के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. यहां के भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले ने हर किसी को हिला दिया है। मामले में तीनों के गेमिंग ऐप की चपेट में रहने का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की है। 


यहाँ हुई वारदात 


पुलिस जानकारी के अनुसार गाजियाबाद टीला मोड़ की भारत सिटी सोसायटी में रात करीब दो बजे तीन लोगों के गिरने की आवाज आई तो लोग उस तरफ दौड़े। वहां तीनों बहनों की लाश देखकर सबके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची है। एसीपी स्वयं घटना की जांच कर रहे हैं। कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां आर्थिक कारणों से स्कूल नहीं जा रही थीं। उनके पूरे कमरे में कोरियन ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैटर्न के अनुसार फोटोग्राफ्स जमीन पर फैले हुए देखे गए हैं। गेम का लास्ट गोल पूरा कर सुसाइड का मामला दिख रहा है। इस मामले में सुसाइड नोट भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है।

ऑनलाइन गेम की थी शिकार


तीनों सगी बहनों के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप का शिकार थी। लगातार गेमिंग करती थी। परिवार के लोग उन्हें गेम खेलने से हमेशा मना करते थे। बताया जा रहा है कि वे तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर चीजें सामने नहीं आई हैं।

गेम में टास्क मिलने का दावा


भारत सिटी सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हमारी सोसायटी में तीन सगी बहनों के सुसाइड करने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर तीनों बहनों ने जान दे दी। उन्हें ऑनलाइन गेम कोरियन ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। इस गेम का लास्ट स्टेज था। इसके तहत घर वालों से अंतिम बार मिलकर सबके फोटो लेने थे। इसके बाद सबको एक रूम में बंद हो जानाथा। इसके बाद तीनों को सुसाइड करना था।

क्या होता है इस गेम में 


जिस गेम के कारण यह घटना घटी, उसके एडमिनिस्ट्रेटर खुद को राजा परिवार से जुड़ा बताते हैं। वे यूजर्स को टास्क देते हैं। इस गेम के आखिर में एक नोट भी लिखा जाता है। नोट उन्हें अधिक प्यार करने वाले मम्मी या पापा को लिखना होता है। इसमें होता है कि सॉरी, मम्मी या पापा, जब हम सुसाइड करते हैं तो हमलोगों की एक अपनी दुनिया बनती है। आनलाइन गेम में पहला टास्क होता है फैमिली से बात नहीं करना और अकेले रहना। इसमें दूसरा टास्क होता है, जब परिवार मोबाइल ले ले तो रोना-धोना। खाना छोड़ देना। लास्ट गोल पूरा करने के बाद सुसाइड करना होता है।



Tags:    

Similar News