Begin typing your search above and press return to search.

Balod Crime News: वीडियो कॉल में उतरवाए गर्लफ्रेंड के कपड़े, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पैसे नहीं देने पर कर दिया ये कांड

Balod Crime News: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक ने वीडियो कॉल पर अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल किया।

Balod Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

Balod Crime News: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ब्लैकमेल का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले वीडियो कॉल पर अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगा। वहीं जब उसने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने फोटो-वीडियो वायरल कर दिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। युवक ने न सिर्फ वीडियो कॉल पर युवती के कपड़े उतरवाए, बल्कि उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगा। वहीं जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल कर दिए।

मौसी के देवर ने वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े

कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड में हुई है। तभी उसकी जान पहचान 2025 में मौसी के देवर हम्जा शेख से हुई थी, देखते ही देखते जान-पहचान प्यार में बदल गई और हम्जा ने वीडियो कॉल पर उसके कपड़े उतरवाए, जिसका उसने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया।

50 हजार नहीं देने पर फोटो-वीडियो किया वायरल

इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की डिमांड करने लगा। डर कर उसने 990 रुपए दे भी दिए। फिर भी युवक उससे पैसों की डिमांड करता रहा और जब उसने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसने 27 जनवरी 2026 को उसके फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।

युवक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने भी हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में ASP मोनिका ठाकुर का कहना है कि आरोपी ने युवती से पैसों की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर युवती का अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।


Next Story