बड़ा हादसाः 10 लोगों की मौत, रक्षाबंधन मानने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप की बस से टक्कर, 27 घायल...

UP Big accident: ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले 35 से अधिक मजदूर पिकअप में सवार हो कर तहसील अतरौली के गांव रायपुर रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे

Update: 2024-08-18 09:31 GMT

Damoh Road Accident

बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हुआ है। पिकअप और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 27 लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र की है। आज सुबह गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले 35 से अधिक मजदूर पिकअप में सवार हो कर अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर थाना क्षेत्र के पास बुलंदशहर की ओर आ रही बस के साथ पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 27 मजदूर इस हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते में ही चक्का जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करवा कर मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News