स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार? नाबालिग बच्चों के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न, मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Swami Awimukteshwaranand Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट आ गयी है. मेडिकल रिपोर्ट में बटुकों के साथ जबरन यौन कृत्य किए जाने की पुष्टि की गई है. मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है.

Update: 2026-02-26 09:01 GMT

इमेज- इंटरनेट, एडिट-NPG

यौन शोषण के आरोपों से घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पीड़ित बटुकों (नाबालिग बच्चों) की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. बटुकों के साथ कुकर्म हुआ है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दुष्कर्म के आरोप 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद , मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और तीन अज्ञात के खिलाफ पहले ही एडीजे पॉक्सो कोर्ट के निर्देश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में आईपीसी की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4(2), 5, 6, 16 और 17 के तहत FIR दर्ज किया जा चूका है. आशुतोष ब्रह्मचारी के शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. सभी पर यौन शोषण का आरोप है.

मेडिकल रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ 

इस मामले में बड़ा हैरान कर देने वाला अपडेट सामने आया है. पुलिस ने 2 पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल टेस्ट कराया गया. दो डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल टेस्ट किया था. जिसका रिपोर्ट आ गया है. रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में दोनों बटुकों के साथ जबरन यौन कृत्य किए जाने की पुष्टि की गई है. उनके साथ जबरदस्ती हुई है. मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है. इस रिपोर्ट को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा.

पीड़ित बटुकों में क्या आरोप लगाए  

वहीँ, दोनों पीड़ित बटुकों के भी चौकाने वाले बयान सामने आये हैं. मीडिया इंटरव्यू के अनुसार, इंटरव्यू बटुकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ और 20 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है. 16 जनवरी को भी उनके साथ कुकर्म किया गया. उन्हें धमकियाँ भी दी जाती थी.

घटना की पूरी टाइमलाइन

  • 18 जनवरी को प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद हुआ था. आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने श्रीकृष्ण शोभा यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया था.
  • 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे.
  • 8 फरवरी को आशुतोष महाराज ने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की.
  •  21 फरवरी को बच्चों के बयान के बाद पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज की गई.





Tags:    

Similar News