OMG: बेचारा दूल्हा सुहागरात पर करता रहा इंतजार, इधर दुल्हन ने कर दिया कांड...जाने फिर क्या हुआ...

OMG, दूल्हे के परिजनों ने बताया कि लखन सिंह और चरण सिंह नाम के व्यक्ति बाहर से लड़कियों को लाकर शादी कराते हैं। उसने भी अपने बेटे की शादी कराने की दोनों लोगों से बात की थी...

Update: 2024-03-27 08:13 GMT

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के जालौन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद हनीमून का सपना देख रहे दूल्हे को बड़ा सदमा लगा है। सुहागरात के दिन दुल्हन कैश और जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई। इधर जब दुल्हन के भागने की खबर दूल्हें के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। अब पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर खुद के साथ न्याय की मांग कर रहा है।

जानिए पूरी कहानी

दरअसल, ये पूरा मामला जालौन कस्बे के एक गांव का है। दूल्हे की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि वो काफी समय से अपने बेटे के लिए दुल्हन खोज रही थी। इस बीच उसका संपर्क एक बिचौलियों से हुआ। बिचौलियों ने रिश्ता दिलाने के एवज में 70 हजार की मांग की। पैसे लेकर युवक की शादी गोरखपुर निवासी पूजा नाम की लड़की से तय करवाई गई। दूल्हे पक्ष के लोग लड़की से दूल्हे की शादी करवा दी। बड़ी धूमधाम से ये शादी हुई और सुहागरात के दिन दूल्हा अपने कमरे में दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। इस बीच उसे पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। ये बात जैसे ही परिजनों को पता चली तो हड़कंप मच गया और नई-नवेली दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों को पता चला कि दुल्हन के लिए जो गहने लिए तो वो भी घर मे नहीं है। साथ ही कैश भी गायब है।

थाने में शिकायत

परिजनों को समझने में देरी नहीं लगी और कैश व जेवरात लेकर दुल्हन के फरार होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि लखन सिंह और चरण सिंह नाम के व्यक्ति बाहर से लड़कियों को लाकर शादी कराते हैं। उसने भी अपने बेटे की शादी कराने की दोनों लोगों से बात की थी, जिसके एवज में रूपये भी दिए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के भागने में इन्हीं दोनों का हाथ है। फिलहाल जालौन कोतवाली थाना पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News